फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी महाकुंभ : हरियाणा के सूरमाओं ने 40 मिनट में बीएसएनएल टीम को पांच बार किया ऑलआउट

विज्ञापन
आयोजनस्थल पर पहुंचने के लिए गाड़ी में सवार होती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। कबड्डी...कबड्डी...कबड्डी। ये शब्द हरियाणा के बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में जोश भर देता है। वीरवार को 69वीं नेशनल पुरुष कबड्डी स्पर्धा का आगाज होने पर दादरी की नई अनाज मंडी भी इन शब्दों से गूंज उठी। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में हरियाणा के सूरमाओं ने बीएसएनएल की टीम को हराकर साबित कर दिया है कि उसे इस खेल का चैंपियन यूं ही नहीं कहा जा सकता। हरियाणा ने पहले ही मुकाबले में बीएसएनएल को न केवल एकतरफा हराया, बल्कि 53 अंकों के अंतर की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की।
विज्ञापन

40 मिनट के दो हाफ वाले मुकाबले में बीएसएनएल की टीम केवल पांच ही अंक बटोर पाई। इसमें से तीन टेकल और दो रेड प्वाइंट हैं। दूसरी ओर हरियाणा ने इस 40 मिनट के मुकाबले में बीएसएनएल की पूरी टीम को पांच बार बाहर बैठाया। इस मैच में हरियाणा ने युवा बिग्रेड को मौका दिया, जबकि प्रो-कबड्डी जाने-माने चेहरों को बाहर बैठाया। बावजूद इसके टीम में शामिल युवा मोहित गोयत और मित्तू शर्मा दिग्गजों की तरह खेले।
वहीं, रेलवे ने भी चैंपियन की तरह खेलते हुए अपना पहला मुकाबला जीता। चार दिन तक चलने वाले इस महाकुंभ में 31 टीमें दमखम दिखाएंगी। पहली दिन दस मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को अगले चरण के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, रात करीब नौ बजे डीसी श्यामलाल पूनिया भी आयोजन स्थल पर पहुंचे और खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया। स्पर्धा के दौरान एसडीएम अनिल यादव, हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल और जिला प्रधान राजेश समेत खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।

बीएसएनएल ऑलआउट..... बीएसएनएल टीम के दोनों खिलाड़ियों को आउट करने के लिए टल लाइन छूता हरियाणा का रेड- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें