फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नया बिजली मीटर कनेक्शन लगाने के नाम पर 24 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने के बदले रिश्वत मांगना बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) को भारी पड़ गया। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव सांजरवास स्थित बिजली निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर दीपक है। वह गांव कायला निवासी एक व्यक्ति से नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन

शिकायत पर एसीबी ने बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, गांव कायला निवासी शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को दी शिकायत में बताया कि जूनियर इंजीनियर दीपक नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने के बदले उससे 24 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। ऐसे में उसने मामले की सूचना एसीबी को दी। शिकायत के आधार पर मंगलवार को थाना एसवी एवं एसीबी हिसार में आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।


रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
इसके बाद एसवी एवं एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक को शिकायतकर्ता से 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एसीबी की ओर से आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें