फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संयुक्त टीम ने जब्त किए भवन निर्माण सामग्री से भरे 17 डंपर, चालकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
आरटीए के बाड़े में खड़े भवन निर्माण सामग्री से भरे जब्त किए गए वाहन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में ग्रैप-4 की पाबंदियों को दरकिनार कर भारी वाहन रात को निर्माण सामग्री ढो रहे हैं। इसकी सूचना पर खनन विभाग ने पुलिस टीम के सहयोग से नाकाबंदी कर ऐसे 17 वाहनों को जब्त किया है। खनन अधिकारी कोमल कुमार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खान एवं भू-विज्ञान विभाग से खनन अधिकारी कोमल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से ग्रैप-4 पाबंदियां लागू की गई हैं। इसके तहत वायु प्रदूषण की सभी गतिविधियां बंद कराई गई हैं। भवन निर्माण सामग्री ले जाना और निर्माण करना वर्जित है। जिले में उपायुक्त मुनीश शर्मा व एडीसी विश्वजीत चौधरी के निर्देशानुसार मंगलवार को नियमों के पालन की हकीकत की टीमों ने जांच की।
इसके तहत नगर परिषद ईओ राजेश वर्मा व खनन अधिकारी कोमल कुमार नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात साढ़े 8 बजे शहर के लोहारू चौक व समसपुर टी-प्वाइंट पर नाका लगाकर वाहन जांच की गई। इस दौरान दोनों जगह से 17 वाहन निर्माण सामग्री ले जाते हुए मिले। बाद में टीम ने सभी वाहनों का जब्त कर लिया और बाड़े में खड़े कर दिए। अब सभी चालकों पर नियम उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें