फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्राइवेट सिक्योरिटी भर्ती के लिए 12 से शुरू होंगे जॉब मेले

Sat, 08 Apr 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा कंपनी एसआईएस जिले में खंड स्तर पर सिक्योरिटी जवानों की भर्ती के लिए जॉब मेले का आयोजन करने जा रही है। ये जॉब मेले 12 से 21 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। एसआईएस कंपनी के भर्ती अधिकारी पीएन मलिक ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर चयन के लिए जॉब मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढड़ा खंड कार्यालय में 12 व 13 अप्रैल को, बौंद खंड कार्यालय में 14 और 17 तारीख को, झोझू खंड कार्यालय में 18 व 19 अप्रैल को और दादरी बीडीपीओ ऑफिस में 20 व 21 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा जवानों के 250 पद व सुरक्षा सुपरवाइजर के 25 पदों के लिए यह जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसका रजिस्ट्रेशन मौके पर ही किया जाएगा।
पीएन मलिक ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण, कद 167.5 सेंटीमीटर होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं उत्तीर्ण, कद 170 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85 सेंटीमीटर, आयु 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जवान को 12 से 18 हजार रुपये व सुरक्षा सुपरवाइजर को 15 से 22 हजार रुपये तक मासिक मानदेय व अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें