चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित राजकीय आईटीआई में 17 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई और स्नातक पास युवा भाग ले सकते हैं। आईटीआई प्रभारी श्रीनिवास जांगड़ा ने बताया कि मेले का समय सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी युवा आकर साक्षात्कार दे सकता है। इसमें दादरी, सोनीपत और रोहतक से आकर कंपनी के प्रतिनिधि आवेदकों का साक्षात्कार लेंगे। सभी युवा अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, रिहायशी प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षिक दस्तावेज लेकर आएं।
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह 27 से 31 तक मनाया जाएगा
चरखी दादरी। रोजगार विभाग की ओर से 27 से 31 तक जिला और उपमंडल स्तर पर व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी कुमारी शशि ने इसके तहत विभिन्न स्कूलों, काॅलेजों और आईटीआई में जाकर कॅरिअर चुनाव में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा ताकि व्यवसाय का चुनाव करने में आने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। विद्यार्थी भविष्य में अपनी क्षमता, रुचि और व्यक्तित्व के अनुसार अपने व्यवसाय का चयन कर सकें।