पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला से मुलाकात करते जजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
फोटो 32 : पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला से मुलाकात करते जजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के जजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंच कर पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह चौटाला से मुलाकात की। पूर्व डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। जजपा जिला प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सिंह हुई की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की टीम ने मंगलवार को असोला फार्म हाउस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की।
इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने क्षेत्र में फसलों की जानकारी ली और यूरिया, डीएपी की आवक व बरसात के हालातों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। पार्टी पदाधिकारियों ने जजपा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह चौटाला को बताया कि जिले में सभी पदाधिकारी पार्टी के प्रति समर्पित भावना से जनसंपर्क अभियान व संगठन की तैयारी में जुटे हैं। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता पूरी तरह अनुशासित तरीके से पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जजपा किसान सेल उपाध्यक्ष हरपाल हंसावास, संदीप सांगवान, रवि डालावास और अमन कुमार आदि मौजूद रहे।