फोटो 24
चरखी दादरी। सरपंच संतोष शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्राम सचिव व पंचों की मौजूदगी में गांव झींझर में पंचायत आयोजित की गई। ग्राम सभा में गांव में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। ग्रामीणों ने पंचों के साथ अपने वार्डों की समस्याओं के बारे में सरपंच और ग्राम सचिव को अवगत कराया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र झींझर के संदीप सिंह डागर ने तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभाव और धूम्रपान छोड़ने के फायदे बताए। युवाओं को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलवाई। आम लोगों एवं युवाओं को धूम्रपान से दूर रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर माया यादव, डाॅ. पूजा शर्मा, डाॅ. नविता देवी, पूजा दलाल मौजूद रहे।