फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में 27 गुना कम हुआ जजपा का वोटबैंक

Wed, 09 Oct 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2019 के चुनाव में दादरी और बाढड़ा हलके से जजपा को मिले थे 82,515 वोट, इस बार दोनों हलकों में 3238 वोटों पर सिमटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी और बाढड़ा हलके में कांग्रेस भले ही हारी हो, लेकिन, वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले अपना वोट बैंक बढ़ाने में कामयाब रही। दूसरी ओर इस चुनाव में जजपा का वोट बैंक घट गया। दोनों प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई। वर्ष 2014 के मुकाबले 2024 के चुनाव में जजपा का दादरी जिले में वोट बैंक 27 गुना कम हुआ है।
2019 के चुनाव में जजपा को दादरी जिले के दोनों हलकों से 82,515 वोट मिले थे। बाढड़ा की सीट भी जजपा के खाते में गई थी। पिछले चुनाव में बाढड़ा से जजपा प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने 52,938 वोट प्राप्त किए थे। दादरी हलके से जजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को 29,577 वोट हासिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वर्ष 2024 के चुनाव की बात करें तो दादरी हलके से जजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट को 1917 मत प्राप्त हुए जबकि बाढड़ा हलके से प्रत्याशी यशवीर सिंह को 1321 मत ही मिले। इस प्रकार, जजपा इस बार दोनों हलकों में 3238 वोटों पर ही सिमट गई और पार्टी के वोट बैंक में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।
फोटो 38
दादरी से जजपा प्रत्याशी राजदीप फोगाट। संवाद
फोटो 39
बाढड़ा से जजपा प्रत्याशी यशवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें