फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Wed, 09 Oct 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में गुलाल उड़ाकर और मिठाई बांटकर जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पार्टी की तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनने पर खुशी मनाई। जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। एक-दूसरे को गुलाल लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष किरण कलकल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में सिरे से नकार दिया है। जनता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर मुहर लगाकर उनको हरियाणा की कमान सौंप दी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि नायब सिंह सैनी हर वर्ग के हितैषी हैं। किरण कलकल ने कहा कि अब हरियाणा में कभी भी बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री राष्ट्रपति परमार, मंडल अध्यक्ष नीतीश ऐरण, संजय बंसल, केदारनाथ सरोहा, भूपेंद्र कौशिक, मनोज, दयाराम जांगड़ा, अनीता लूहाच, बलराज खरेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 31
भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय में खुशी मनाते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें