बाढड़ा। जननायक जनता पार्टी 12 सितंबर को बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याओं के लिए विरोध प्रदर्शन करेगी। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेंद्र हूई ने दी। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी से बाजरा, गेहूं और कपास की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा मिले, इसके लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। संवाद