फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसान फसल क्षति का दावा 15 सितंबर तक दर्ज करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रखने का निर्णय लिया है। प्रभावित किसान फसल क्षति का दावा निर्धारित समय से पहले कर दें।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मुनीष नागपाल ने बताया कि कई गांव में फसलें भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। सभी गांवों के किसानों के लिए 15 सितंबर तक पोर्टल खोल दिया गया है और किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के राजस्व अधिकारियों की ओर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभावित किसान की ओर से दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी या कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त स्तर तक भी नुकसान का आकलन किया जाता है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें