फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले सिंह खंड बौंदकलां के प्रधान चुने गए

Sat, 27 Sep 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोज गार्डन में चुनाव के समय मौजूद अध्यापक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। राजकीय अध्यापक संघ-70 की खंड बौंदकलां, बाढड़ा व दादरी की कार्यकारिणी का गठन वीरवार को किया गया। रोज गार्डन में राज्य उपप्रधान जगमेंद्र छिल्लर, जिला प्रधान कृष्ण कुमार, जिला महासचिव नरेंद्र कादयान, जिला उपप्रधान अंजन सांगवान की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।
राज्य उपप्रधान जगमेंद्र छिल्लर ने बताया कि जिले सिंह को खंड बौंदकलां का प्रधान बनाया गया है। कोषाध्यक्ष कमल सिंह, उपप्रधान राजेश कुमार, महासचिव राजेश व सचिव हरबिलास मिसरी को चुना गया है। इसी प्रकार, पवन सांगवान को ब्लॉक दादरी का प्रधान बनाया गया है। कुलदीप सांगवान को उपप्रधान व महासचिव नरेश कुमार को मनोनीत किया गया है। सचिव की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर सिंह को बाढड़ा खंड का प्रधान बनाया गया है। महासचिव संजय भांडवा व सचिव राकेश को मनोनीत किया गया है। उपप्रधान की जिम्मेदारी नरेश कुमार को सौंपी गई है। मनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें