फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बकाया बिल भरने की सूचना देने पहुंचे जेई से की मारपीट

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल जेई मिनय कुमार।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। बकाया बिल भरने की सूचना देने मौड़ी गांव स्थित एक घर में पहुंची बिजली निगम की टीम को उपभोक्ता कुंडी लगाकर बिजली चोरी करता मिला। टीम की अगुवाई कर रहे जेई ने जब बिजली चोरी से रोका तो उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट का आरोप मां-बेटा पर है और झोझूकलां थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिनय कुमार बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं। विभाग की ओर से उन्हें मौड़ी, बलकरा, घसौला व रामनगर में मीटर फाॅल्ट व बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं की सूची प्रदान की गई थी। इसके लिए 11 जनवरी को वे टीम के साथ घरों में डोर-टू-डोर सूचना दे रहे थे। उसी दौरान मौड़ी में मीटरों की जांच की जा रही थी।
दोपहर करीब एक बजे बिजली निगम की टीम जब अजीत सिंह के घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी राजबाला व बेटा राहुल मिला। विभाग की ओर उपभोक्ता के बिल न भरने के चलते उनका मीटर उतारा गया था, वे बकाया बिल भरने की सूचना देने पहुंचे थे। इस दौरान टीम ने मीटर की जांच की तो केबल से कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। राहुल ने यह बात वीडियो में कबूली और बाद में उन्होंने घर के बरामदा व स्नानघर की वीडियो बनाई।
विज्ञापन

लाइनमैन को केबल हटाने की बात कहते ही की गाली-गलौज
जेई के अनुसार जब उन्होंने लाइनमैन को केबल हटाने के लिए कहा तो राजबाला व राहुल ने उनका विरोध किया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों ने जेई के साथ डंडों से मारपीट की। बाद में उन्होंने डायल 112 को फोन किया तो फोन छीनने की कोशिश की। घायल होने पर उन्होंने दादरी अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें