चरखी दादरी। कांग्रेस सेवादल का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जयभगवान शर्मा ने लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, डॉ. पूनम चौहान, मनीषा सांगवान व अनिरुद्ध चौधरी का आभार व्यक्त किया है। जयभगवान ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने का काम करेंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को सेवादल से जोड़ा जाएगा। जयभगवान के मनोनयन पर विजेंद्र ठेकेदार, डॉक्टर राकेश ने बधाई दी है। संवाद