फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जानवी प्रथम तो एकता रही दूसरे स्थान पर

Thu, 04 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एड्स जागरूकता शिविर में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : 1
विज्ञापन
झोझू कलां। कस्बा झोझू कलां स्थित महिला महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एनएसएस इकाइयों का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू सांगवान व डॉ. शर्मिला के निर्देशन में शिविर की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ हुई।
विज्ञापन

प्रातः कालीन सत्र में वक्ता के रूप में डॉ. मनजेश ने छात्राओं को एड्स के प्रभाव, फैलने की प्रक्रिया व रोकथाम के उपायों के बारे में बताया।
झोझूकलां पुलिस थाना की साइबर सेल से एएसआई सुरेंद्र सिंह ने साइबर फ्राॅड के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी साइबर अपराध होता है तो 1930 पर कॉल करके साइबर पुलिस को शिकायत अवश्य दर्ज करवाएं। सांयकालीन सत्र में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जानवी प्रथम, एकता ने दूसरा और शशि व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुमित्रा, डॉ. पूनम व काजल ने निभाई।
इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने गांव में रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया। रैली को महाविद्यालय के प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह, उप-प्रधान गदर सिंह, सचिव सुशील कुमार व कोषाध्यक्ष मांगेराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें