फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवा महोत्सव में जनता महाविद्यालय का जलवा, पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान

Wed, 28 Oct 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जनता कॉलेज में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में आयोजित युवा महोत्सव में जनता महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी, हरियाणवी कविता पाठ, पंजाबी कविता पाठ, मेहंदी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्किट में दूसरा तथा संस्कृत श्लोकोच्चारण और अंग्रेजी व हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थियों की उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. नीरज गर्ग ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। समारोह में डॉ. सुशील सैनी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. रोशन लाल, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. हेमलता शर्मा, मानसी, रक्षिता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों की तैयारी और मार्गदर्शन में योगदान देने वाले डायरेक्टर अविनाश चौहान, विकास उर्फ जित्तू, हीना, प्रीति और रविदीप को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें