चरखी दादरी। सांसद धर्मबीर सिंह के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी 18 मई को दादरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरे करेंगे। यह जानकारी सांसद धर्मबीर सिंह के मीडिया प्रभारी प्रविंद्र मांढ़ी ने दी।
उन्होंने बताया कि मोहित चौधरी 18 मई को सुबह 9 बजे सांकरोड़, साढ़े 9 बजे निमड़ी, सवा 10 बजे सांवड़, 10:50 बजे हिंडोल, 11 बजकर 20 मिनट पर कासनी, 11:50 बजे सौंप, 12:20 बजे लांबा, 12:50 बजे कोहलावास, 1:20 बजे कमोद, 1:50 बजे जयश्री, 2:20 बजे झिंझर, 2:50 बजे भागेश्वरी, 3:30 बजे अचीना आदि गांवों का दौरा करेंगे। वह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां बताने के साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। संवाद