प्रधान का आरोप है कि दो दिन पहले हुई बैठक में पूर्व प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने उन्हें सफाई करने वाले, मुनीम आदि का संगठन बताया और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इसके चलते कार्यकारिणी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर पूर्व प्रधान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
चरखी-दादरी स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान मोहनलाल मकड़ानिया ने की। बैठक में दो दिन पहले पुरानी कार्यकारिणी के बैठक कर नई कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों के सम्मान को ठेस पर पहुंचाने पर चर्चा की और पूर्व प्रधान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
विज्ञापन
बता दें कि बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें प्रधान मोहनलाल ने बताया कि मार्च माह में पूर्व प्रधान के इस्तीफा देने के बाद कार्यकारी कमेटी गठित की गई और इसमें चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा गया। आरोप है कि कमेटी सदस्यों के बार-बार कहने पर भी कमेटी अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने चुनाव नहीं कराए और मंडी सीजन आदि कहकर चुनाव टालते रहे। इसके बाद व्यापारियों ने भी कहा लेकिन अध्यक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। बाद में 29 मार्च को मंडी के किसान भवन में प्रधान चुनाव के लिए सर्वसम्मति से बैठक आयोजित की गई।
इसमें मंडी 151 पंजीकृत आढ़तियों व व्यापारियों में से 90 फीसदी ने उपस्थिति दर्ज कराई और सहमति रजिस्टर में 131 ने अपने हस्ताक्षर कर मोहनलाल मकड़ानिया को प्रधान चुना। तब से लेकर अब तक कार्यकारिणी सुचारू रूप से कार्य संचालन कर रही है और किसी प्रकार की दिक्कत किसानों को नहीं होने दी गई। पहले किसानों और आढ़तियों को मंडी में काफी परेशानी होती थी, लेकिन इस बार ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अब दो दिन पहले पुरानी कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी को अवैध बताया और 21 मई तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम दिया है। अगर 21 तक चुनाव नहीं हुए तो पुरानी कार्यकारिणी फैसला लेने के लिए मान्य होगी।
विज्ञापन
प्रधान का आरोप है कि दो दिन पहले हुई बैठक में पूर्व प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने उन्हें सफाई करने वाले, मुनीम आदि का संगठन बताया और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इसके चलते कार्यकारिणी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर पूर्व प्रधान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान उपप्रधान दिनेश कुमार, सचिव सचिन गोयल, सह सचिव महाबीर बिरोहड़िया, कोषाध्यक्ष पवन, विजय, नरेश, अजीत फोगाट, पप्पू, सचिन मित्तल, मनीश गोयल, पवन शर्मा, जगामोहन, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।