फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के नीचे आने से आईटीआई पास प्रशिक्षु की मौत, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
मृतक के पिता से बातचीत करता पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप परिसर में मंगलवार दोपहर आईटीआई पास प्रशिक्षु बस के नीचे आ गया। हादसे में भिवानी के नांगल निवासी प्रशिक्षु अमन (22) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस को करीब तीन घंटे के बाद शव उठाने दिया। मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह करवाया जाएगा। सिटी थाना पुलिस ने बस चालक जीतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विभाग ने बस चालक को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी के नांगल निवासी अमन (22) आईटीआई पास था। पांच महीने पहले ही उसने वर्कशॉप में बतौर प्रशिक्षु ज्वाइन किया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अंदर से वर्कशॉप के गेट की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक रोडवेज चालक बस को पीछे कर रहा था। बस की टक्कर लगते ही प्रशिक्षु अमन नीचे गिर गया और बस के पिछले टायरों का जोड़ा व अगला टायर उसके ऊपर से गुजर गए। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने रोडवेज चालक पर गफलतबाजी से बस चलाने के आरोप लगाए। पुलिस कर्मचारियों ने जब शव उठाने की बात कही तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों ने रोडवेज जीएम के समक्ष चालक पर कार्रवाई और उचित मुआवजा राशि दिलवाने की मांग रखी। जीएम रविश हुड्डा ने कहा कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन डिपो के कर्मचारी अपने स्तर पर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने के लिए तैयार हैं। इस आश्वासन के बाद परिजनों ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस टीम को अमन का शव उठाने दिया। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने पिता के बयान पर रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में जान गंवाने वाला अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनेें हैं।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके ऐसे हादसे
रोडवेज वर्कशॉप में इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। करीब दो साल पहले हुए हादसे में भी एक कर्मचारी की मौत हुई थी। उक्त कर्मचारी दो बसों के बीच में फंस गया था। करीब एक साल पहले एक कर्मचारी घायल भी हुआ था।
पहले चौकी प्रभारी तो फिर सिटी एसएचओ व डीएसपी मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड चौकी प्रभारी जोरा सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद उन्होंने शव उठाकर अस्पताल ले जाने की बात कही तो विरोध शुरू हो गया। परिजनों ने चालक पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग पूरी होने तक शव न उठाने देने की बात कही। इसके बाद सिटी थाना प्रभारी वीर सिंह और डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए।
मृतक के पिता जयसिंह के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह करवाया जाएगा। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
दोपहर करीब 12 बजे वर्कशॉप परिसर में यह हादसा हुआ, जिसमें अप्रेंटिस अमन की मौत हुई। चालक को हमने सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित परिवार की कर्मचारी अपने स्तर पर आर्थिक मदद करेंगे।
विज्ञापन

रविश हुड्डा, जीएम, दादरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें