फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में 10 तो झोझूकलां में 20 मिनट बारिश

विज्ञापन
बाढड़ा में दोपहर में होती बारिश। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को मौसम का अलग-अलग मिजाज रहा। शहर में दोपहर से लेकर शाम तक बादल छाए रहे। बाढड़ा में 10 मिनट तक और झोझूकलां में 20 मिनट बारिश हुई। दोपहर बाद आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसने लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
बुधवार को जिले में मौसम दिनभर परिवर्तनशील बना रहा। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर ढाई बजे तक लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। करीब ढाई बजे मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। शहर के दक्षिणी दिशा में स्थिति गांव रामनगर, कपूरी, घसौला, मौड़ी व आसपास के क्षेत्र में आठ से 10 एमएम बारिश हुई। गांव रामनगर निवासी सतपाल, गांव घसौला से नरेंद्र ने बताया कि खरीफ की फसलों की बिजाई के लिए कम से कम 35 एमएम तक बारिश चाहिए तब जाकर बिजाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोझूकलां क्षेत्र की बात करें तो यहां भी मौसम में दोपहर के समय बदला। करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई जो बीस मिनट तक जारी रही। इससे बस स्टैंड के पास गली में पानी भर गया। कुछ समय बाद पानी की निकासी भी हो गई, लेकिन कीचड़ की स्थिति बनी रही। इसी तरह बाढड़ा में भी करीब दस मिनट तक बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें