चरखी दादरी के जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह को स्मृति चिह्न प्रदान क
चरखी दादरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी की ओर से जनता कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की लोक संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ाना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से युवाओं में आपसी तालमेल को बढ़ावा मिलता है। युवाओं को मजबूत बनाकर ही देश को हर प्रकार से सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के बाद सांसद ने मीडिया कर्मियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि दादरी नया जिला है। जिले के मजबूत आधारभूत ढांचे के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। सांसद ने कहा कि नारनौल, लोहारू और भिवानी की ओर से आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को एक बाईपास के माध्यम से इस सड़क से जोड़ा जाएगा। इससे दादरी शहर को वाहनों की भीड़ से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दादरी शहर के सीवरेज सिस्टम में सुधार व पेयजल योजनाओं पर भी काम चल रहा है। इस अवसर पर जनता कॉलेज के प्राचार्य यशवीर सिंह, आईटीआई के प्राचार्य अनिल दलाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास आदि उपस्थित रहे।