फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 75 वाहनों की सघन तलाशी, 4 वाहनों के चालान, 7 संदिग्धों से पूछताछ

Sun, 15 Nov 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोहतक चौक पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस टीम।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने रोहतक चौक पर सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व डीएसपी कप्तान सिंह ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर गुलशन तथा 16 पुलिस जवानों का विशेष दस्ता पूरी रात नाके पर मुस्तैद रहा। देर रात से सुबह तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में 14-15 नवंबर की रात्रि को नाकाबंदी के दौरान टीम ने कुल 75 छोटे व बड़े वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों, डिकी और संदिग्ध सामान की गहनता से तलाशी ली। इसके अलावा देर रात अकारण आवाजाही कर रहे 7 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई तथा उनके पहचान व आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि की गई। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 4 वाहनों के नियमानुसार चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें