फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 88 वाहन जांचे

विज्ञापन
वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने 6/7 सितंबर की रात अंतरराज्यीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराध और नशा तस्करी पर शिकंजा कसा। इस दौरान 88 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देश पर यह अभियान दादरी-झज्जर मार्ग स्थित इमलोटा नाके पर चला। पुलिस उपाधीक्षक साहिल ढिल्लों के नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 23 पुलिसकर्मियों की टीम पूरी रात नाके पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों के दस्तावेज की जांच करने के साथ संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली।
नाके से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन और उसमें सवार लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। अभियान का उद्देश्य जिले में आपराधिक गतिविधियों, अवैध सामग्री और नशीले पदार्थों की आवाजाही पर रोक लगाना था। पुलिस उपाधीक्षक ढिल्लों ने टीम को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस निगरानी और जन सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की सीमाओं पर पुलिस निगरानी मजबूत की जा रही है। नशा तस्करी, अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। ये अभियान संवेदनशील व सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर चलाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें