फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रावलधी चौक पर पुलिस की सघन नाकाबंदी, 44 वाहनों की जांच, चार के चालान काटे

Wed, 18 Nov 2026 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दादरी पुलिस ने 17-18 नवंबर की मध्यरात्रि को रावलधी चौक पर सघन नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम ने 44 वाहनों की जांच की और यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चार वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

एसपी लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी कप्तान सिंह ने किया। इंस्पेक्टर सुरेश की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम नाके पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने नाके से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को रुकवाकर उनकी बारीकी से जांच की। रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम ने मेटल डिटेक्टर और टॉर्च की मदद से वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे और अन्य हिस्सों की तलाशी ली। इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों और यातायात नियमों के पालन की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें