फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रिंकू और नीरज ने वीडियो से प्रेरित होकर शुरू की नीर सेवा

Mon, 03 Jun 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में बस स्टैंड रोड पर पानी पिलाते नीरज और रिंकू। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। ज्येष्ठ माह में पुण्यकर्म करना सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है। इस माह में लोग अपने स्तर पर निशुल्क पानी, शरबत और शिकंजी पिलाकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास करते हैं। उनका मानना है कि गर्मी में लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। शहर निवासी दुकानदार रिंकू सिंघल और ट्रांसपोर्टर नीरज स्वामी अपनी दिनचर्या में से पांच घंटे समय निकालकर राहगीरों को पानी पिला रहे हैं। उन्हें इसकी प्रेरणा एक वीडियो देखकर मिली।
विज्ञापन

रिंकू ने बताया कि नई सब्जी मंडी में उनकी किराना की दुकान है। उनके साथी नीरज स्वामी मंडी में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। रिंकू और नीरज दोनों तीन बजे अपने काम को बंद कर देते हैं और फिर गाड़ी लेकर पानी भरने के लिए आरओ स्थल पर जाते हैं। वहां एक हजार लीटर की टंकी भरकर वे शहर के बस स्टैंड पर आकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते हैं।
रिंकू ने बताया कि इस कार्य की शुरुआत उन्होंने इसी साल 23 मई से की है। उन्होंने बताया कि इस कार्य की प्रेरणा उन्हें फोन पर एक वीडियो देखकर मिली। इस वीडियो में राजस्थान में राहगीरों को मटकों से पानी पिलाया जा रहा था। इससे प्रभावित होकर उन्होंने भी शहर में गर्मी के कारण राहगीरों को पानी पिलाने का निर्णय लिया। अब दोनों मिलकर सेवा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

- बस स्टैंड के पास खड़ा कर देते हैं वाहन
रखरखाव के अभाव में शहर के प्याऊ में ठंडा पानी नहीं रहता और गर्मी में हर व्यक्ति को ठंडे पानी की तलाश रहती है। इसलिए वे बस स्टैंड के पास अपने वाहन को खड़ा रखते हैं। यहां कई यात्री और बाजार में आने वाले ग्राहक पानी पीने के साथ ही लंबे सफर के लिए बोतल भरकर ले जाते हैं।



रेलवे स्टेशन पर रामा सेवा दल भी कर रहा सराहनीय प्रयास

जिले की सबसे पुरानी संस्था रामा सेवा दल भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दो समय भोजन कराती है, लेकिन गर्मियों में हर गाड़ी आते समय यह संस्था भी राहगीरों को पानी पिला रही है। संस्था के सदस्य मिलकर इस परंपरा को लंबे समय से कायम रख रहे हैं। इसे काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें