फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला थाने से निकलते ही परिवार पर हमला, एक घायल

Mon, 03 Jun 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिला थाने में काउंसलिंग के लिए आए दो पक्षों के बीच जाते समय थाने के बाहर झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से किए गए पथराव में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर उसकी पुत्रवधू समेत दूसरे पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में ईश्वर सिंह ने बताया कि वह हिसार के गांव कैमरी के निवासी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने अपने बेटे सुशील की शादी झोझूकलां निवासी एक युवती से की थी। कुछ दिन बाद युवती पक्ष ने उन पर महिला सेल में केस दर्ज करवा दिया। वह काउंसलिंग के लिए शनिवार को दादरी महिला थाने में आए थे।
ईश्वर सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के बाद 12 जून उन्हें अगली तारीख मिली। इसके बाद वह अपने घर के लिए चल पड़े। उन्होंने बताया कि वह, उनकी पत्नी संतोष, सुनील, बेटा सुनील और साला अत्तर सिंह गाड़ी में सवार थे। महिला थाने से निकलते ही युवती पक्ष ने उन पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा टूटकर उनकी गर्दन में घुस गया।
विज्ञापन

उन्होंने सदर थाने में जाकर अपना बचाव किया। चोट लगने के कारण बेटे सुनील ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। उन्होंने खुद को कैंसर का मरीज भी बताया। अब आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें