फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों को दी जैविक खेती को बढ़ावा की जानकारी

Wed, 14 Feb 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी नगर में आयोजित किसान जागरूकता कार्यक्रम में शामिल अधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नगर में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को डाॅ. हिमांशु बंसल व भारत भूषण पाहवा ने जागरूक किया। किसानों को अच्छी पैदावार लेने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


भारत भूषण ने कहा कि किसान मेहनत व कृषि तकनीक के बल पर बढि़या पैदावार लेकर जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं। ऑर्गेनिक कल्चर को अपना कर यह सब संभव है। जैविक खेती के माध्यम से इस लक्ष्य को पा सकते हैं। हर किसान का रुझान कही न कही जैविक खेती की तरफ अवश्य ही है। वह इसके बारे में पूरी जानकारी न होने के अभाव में कई बार संकोच महसूस करता है कि कही उसे नुकसान न हो जाए। हिमांशु बंसल ने कहा कि जैविक खेती के अनेक लाभ हैं। इसके जरिए औषधीय उपज ली जा सकती है। आज सब्जियों, फलों की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि रसायनिक पदार्थों का प्रयोग खाद के रूप में न किया गया है।

बौंदकलां खंड में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 15 से

बौंदकलां। सरकार के निर्देशों पर स्वामित्व योजना को लेकर शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिनके समाधान के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में खंड बौंद के तहत 15 फरवरी को बौंदकलां, निमड़ी, सौंप, 16 फरवरी को बौंदखुर्द, फोगाट, मालकोस, कासनी, सांजरवास, जयश्री में ग्राम सभा होगी। 19 फरवरी को रणकोली, सांकरोड, सांवड, कमोद, 20 फरवरी को कोहलावास, उण, मिसरी, 21 फरवरी को लांबा, झिंझर, 22 फरवरी को हिंडोल, रानीला व मिर्च, 23 फरवरी को अचीना, 26 फरवरी को बास व 27 फरवरी को भागेश्वरी गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें