फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पशुपालकों को दी गर्मी में पशुओं के रखरखाव की जानकारी

Sun, 20 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रानीला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पशुपालक।
विज्ञापन
बौंदकलां। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से शनिवार को गांव मिसरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने पशुपालकों को गर्मी में पशुओं के रखरखाव व गर्मी से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


वेटरनरी सर्जन डॉ. महासिंह ने बताया कि पशुओं का शेड खुला व हवादार होना चाहिए और शेड की छत ऊंची होनी चाहिए। अगर शेड की छत टीन की बनी है तो उस पर पराली आदि की परत डालकर रखें ताकि अंदर का तापमान कम रहे। पशुओं के शेड की दिशा पूर्व से पश्चिम की तरफ होनी चाहिए। पशुओं के शेड में पंखे व कूलर का प्रयोग करें। पशु खुले में केवल घने छायादार वृक्ष के नीचे बांधे और दिन में दो बार जोहड़ में लेकर जाएं। इसके अलावा पशुओं के पीने के लिए हर समय सामान्य तापमान या थोड़ा ठंडा पानी उपलब्ध रखें। छोटे पशुओं का विशेष ध्यान रखें और गर्मी से बचाने के लिए स्थायी पानी पात्र रखें।
उन्होंने सभी पशुपालकों से इन उपायों पर अमल करने का आह्वान किया। इस दौरान मिसरी वेटरनरी सर्जन डॉ. संतोष कुमारी, पीयूष, अनिल, सुरेंद्र, पंकज, कंवरपाल, लोकेश व राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए ये रखें सावधानी....
1. जानवरों को खराब वायु प्रवाह क्षेत्रों में कैद न करें।
2. अत्यधिक गर्मी के दौरान मवेशियों का परिवहन न करें।
3. पशु बाड़ों में भीड़भाड़ से बचे।
4. यदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हो तो उपचार में देरी न करें।
5. गर्म मौसम के दौरान पशु आहार में अचानक बदलाव से बचें।

मवेशियों मे हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए करें ये उपाय....
1. उन्हें पर्याप्त छायादार और हवादार वातावरण प्रदान करें।
2. उनके लिए हर समय ठंडे व साफ पानी की व्यवस्था करें।
3. गर्म अवधि के दौरान पशुओं के व्यायाम को सीमित करें।
4. पशुओं के शारीरिक तापमान की नियमित रूप से निगरानी करें।
5. यदि आवश्यक हो तो इलेक्ट्रोलाइट अनुपूरक प्रदान करें।
6. यदि हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी पशु चिकित्सालय से सहायता लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें