फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड पर लगे 3 सीसीटीवी कैमरे दो महीने से खराब, अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

Fri, 06 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हांसी में बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी।
विज्ञापन
हांसी। बस स्टैंड परिसर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे दो महीने से खराब हैं। रोडवेज की तरफ से इन सीसीटीवी कैमरों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। वहीं इसमें से दो कैमरे ऐसी जगह पर हैं जो बसों के बूथ व परिसर के अन्य क्षेत्र को कवर करते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने के लिए स्थानीय अधिकारी कई बार आला अधिकारियों को लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक इन्हें ठीक करवाने के लिए संज्ञान नहीं लिया गया है। यह सीसीटीवी कैमरे बुकिंग ब्रांच, बूथ व वर्कशॉप में लगे हुए हैं। ऐसे में बंद सीसीटीवी कैमरों के कारण बस स्टैंड पर होने वाली गतिविधियां दर्ज नहीं हो पाती।
बस स्टैंड पर भीड़ के दिनों में चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं। कैमरे की मदद से अपराधियों को पता लगाने में मदद भी मिलती है, लेकिन इन कैमरे के बंद होने के कारण अपराधी भी बच सकते हैं। बताया जा रहा है कि हिसार डिपो में बैठे अधिकारियों की जानकारी में यह मामला आ चुका है। अब कैमरों को कब कितने समय में ठीक करवाया जाता है यह आगामी दिनों में पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें