फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली इंदिरा आवास योजना की किस्तें, कोई बिन छत तो कोई तिरपाल लगाकर चला रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की इंदिरा आवास योजना का फायदा लाभपात्रों को नहीं मिल रहा है। इसकी बानगी लोहरवाड़ा गांव में देखने को मिली है। योजना के तहत अपना पक्का आवास बनाने का सपना संजोकर 20 परिवारों ने आवेदन किया था। छह साल बीतने पर केवल एक ही आवेदक के खाते में तीनों किस्त आई हैं। ज्यादातर आवेदकों को तो एक ही किस्त मिली है और पंचायत विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। योजना के लाभपात्रों ने डीसी अमरजीत सिंह मान से गुहार लगाई है तो उन्होंने पंचायत विभाग से लोहरवाड़ा के लाभार्थियों का ब्योरा तलब कर लिया है।
विज्ञापन

जिले के गांव लोहरवाड़ा में 20 लोगों ने मार्च 2015 में इंदिरा आवास योजना के तहत आवेदन किया था। सितंबर 2015 को विभाग की ओर से उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ समय बाद मकान के लिए किस्त मिलनी शुरू हो जाएगी। अब छह साल बीत चुके हैं और अब तक आवेदक लाभ से वंचित हैं। योजना के तहत इन आवेदकों को 16 लाख 20 हजार रुपये मिलने थे और अब तक पांच लाख 96 हजार रुपये ही आवेदकों को मिले हैं। लोगों ने बताया कि इन 20 लोगों में से पूरी तीनों किस्त मात्र एक व्यक्ति को ही मिली है। कोई रुपयों की तंगी के चलते छत नहीं लगा पा रहा है तो कोई तिरपाल ढककर काम चलाने को विवश है।
सोमवार को संवाददाता गांव लोहरवाड़ा पहुंचा और उस दौरान योजना के लाभार्थियों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच सालों से लगातार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। योजना की दूसरी और तीसरी किस्त को लेकर अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला और दो दिन पहले उन्होंने डीसी अमरजीत सिंह मान को शिकायत सौंपकर खातों में योजना की बाकी किस्तें डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसी को कर्जदार कर रहे परेशान तो किसी के मकान का निर्माण लटका अधर में
इंदिरा आवास योजना के कुछ आवेदक तो ऐसे हैं जिनका किस्त के इंतजार में मकान का निर्माण कार्य अटका हुआ है। वहीं, कुछ ऐसे हैं जिन्होंने रुपये उधार उठाकर मकान का निर्माण करवा लिया और अब कर्जदार उन्हें परेशान कर रहे हैं। इन आवेदकों का कहना है कि उन्होंने किस्त आने की उम्मीद पर मकान बनाने के लिए रुपये उधार लिए थे और अब उन्हें बेहद विकट परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है।
....................
11 आवेदकों को मिली एक ही किस्त तो चार को उसका भी इंतजार
लोहरवाड़ा के 20 लोगों ने 2015 में आवेदन किया था। इन्हें 16 लाख 20 हजार की राशि मिलनी थी। छह साल में एक ही आवेदक को तीनों किस्तें मिली हैं। 11 आवेदकों को 25 हजार रुपये की एक किस्त, चार लोगों को दो किस्त और चार लोगों को तो आज तक एक भी किस्त नहीं मिली है। पहली किस्त में 25 हजार, दूसरी में 35 हजार व तीसरी में 21 हजार की राशि मिलनी है और इस तरह योजना के तहत तीन किस्तों में एक आवेदक को 81 हजार रुपये मिलने हैं।
इंदिरा आवास योजना की किस्त न मिलने पर लोहरवाड़ा के लोग मुझसे मिले थे। उन्होंने मुझे शिकायत दी है और इस पर संज्ञान लेते हुए मैंने विभागीय अधिकारी से डाटा तलब कर लिया है। कागजात देखकर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
अमरजीत सिंह, उपायुक्त
जिन आवेदकों की किस्तें बाकी हैं उनका भुगतान करने के संबंध में हमने डीसी को पत्र लिख दिया है। लंबा समय बीतने के बाद भी आवेदकों ने कागजात जमा नहीं करवाए थे जिसके चलते राशि विभाग के पास वापस चली गई थी। जल्द ही उनके खातों में किस्तें डलवा दी जाएगी। रोशनलाल, बीडीपीओ, पंचायत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें