फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी नगर में होगी बोरिंग, जमीन मिलने पर बूस्टिंग स्टेशन बनाने के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंचकूला से चीफ इंजीनियर जगबीर सिंह मलिक सोमवार को शहर की सीवर-पानी की समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे थे उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली। भाजपा जिला अध्यक्ष व पार्षदों ने चीफ इंजीनियर को पानी व सीवर से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाते हुए स्थायी समाधान की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता मनोज वर्मा व सुभाष स्वामी ने सीवर पानी की समस्याओं को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र परमार व संजय छपारिया ने चीफ इंजीनियर को अवगत कराया कि कोई भी अधिकारी मौके पर जाकर समस्या के समाधान में रुचि नहीं लेते और समस्याएं जो की तो बनी रहती हैं। किसी भी शिकायत को समय रहते दूर नहीं किया जाता है। चीफ इंजीनियर ने शहर के लिए अलग से जल्द ही सुपर सकर मशीन उपलब्ध करवाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने सीवर मिक्स पानी की समस्या को तुरंत दूर करने, रुकी सीवर की लाइनों को बदलने, खराब पानी के वॉल्व को ठीक करने के आदेश दिए। इसके अलावा गांधी नगर व वार्ड 13 में पानी के लिए बोरिंग करने और जमीन उपलब्ध करवाने पर अलग से इस क्षेत्र का बूस्टिंग स्टेशन बनाने के भी आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता भिवानी जसवंत सिंह, एक्सईएन दादरी रोहित कुमार, एसडीओ व जेई भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें