फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना की यात्रा पहुंची दादरी, 43 कि.मी. की मैराथन करवाई

विज्ञापन
नौसेना की मैराथन दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित की जा रही यात्रा सोमवार को दादरी पहुंची। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अनुशासन का पालन करने और नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इसके तहत 43 किलोमीटर की मैराथन दौड़ भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

बता दें कि यह यात्रा जिस भी जिले में पहुंचती है वहां पर भारतीय नौसेना के अधिकारी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जाकर युवाओं को जागरूक करते हैं। इसके अलावा हर जिले में प्रतिदिन मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जाता है। गत 30 अक्तूबर को दिल्ली के इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान 35 दिनों में 35 मैराथन दौड़ आयोजित की जाएंगी। यात्रा हरियाणा के विभिन्न जिलों एवं स्थानों सहित चंडीगढ़ होते हुए आगामी 3 दिसंबर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर संपन्न होगी और 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाएगा।
यात्रा की अगुवाई कर रहे नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त ने बताया कि यात्रा दिल्ली से शुरू होकर अभी तक राई, समालखा, मधुबन, गढी बिरबल, जगाधरी, बरसु माजरा, पंचकूला, चंडीगढ़, हिसार, खरबला और भिवानी आदि स्थानों को कवर कर चुकी है। सोमवार को चरखी दादरी जिले में 43 किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया गया है और मंगलवार को चरखी दादरी से शुरू होकर महेंद्रगढ़ जिला तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्कूलों में पहुंचे नौसेना अधिकारी
लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त ने बताया कि यात्रा के दौरान नौसेना की टीम जिले के आरईडी स्कूल, शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची और वहां विद्यार्थियों को जागरूक किया। टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर उज्ज्वल, संजय कुमार, राम रतन, देवेंद्र कुमार, अजीत कुमार, मंकेश, देव सिंह, सैलेया व गोविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें