फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के प्रतिभागियों को मिलेगा डिजिटल प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

चरखी दादरी। इस बार स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने वाले जिले के नागरिकों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिल सकता है। जिला प्रशासन की ओर से ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिसके तहत कार्यक्रम में आने वाला कोई भी नागरिक अगर क्यू आर कोड को स्कैन करके फार्म भरता है तो उसको प्रशासन की ओर से डिजिटल प्रमाण पत्र उसके मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाएगा। मंगलवार को उपायुक्त श्यामलाल पूनिया की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह रूपरेखा तैयार की गई है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतवासी के लिए एक गर्व का अवसर होता है और ऐसे आयोजनों में लोग स्वेच्छा से भाग लेते हैं। अबकी बार जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को डिजिटल प्रतिभागिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। समारोह स्थल पर स्कैन करने के लिए क्यू आर कोड होंगे और जो भी नागरिक क्यू आर कोड स्कैन करके फार्म भरेगा उसको उसी समय मोबाइल पर ही डिजिटल प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिल जाएगा। स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले जिला के सभी नागरिक क्यू आर कोड स्कैन करने के लिए अपने साथ मोबाइल जरूर लाएं।

उपायुक्त ने बैठक में मौजूद विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी विभाग उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कर लें। समारोह से पहले नगर परिषद की ओर से शहर में सफाई अभियान भी चलाया जाए। साथ ही समारोह के दिन वन विभाग पौधे वितरण की व्यवस्था भी करे। समारोह स्थल पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन बेहतरीन ढंग से हो। साथ ही परेड व पीटी का प्रस्तुति के लिए भी अच्छी प्रकार से तैयारी करवाई जाए। अंतिम अभ्यास वाले दिन 13 अगस्त को किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे।
विज्ञापन


घर पर जाकर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को करेंगे सम्मानित
उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों व युद्ध वीरांगनाओं को स्वतंत्रता दिवस से पहले ही उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया जाए। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जरूर उपलब्ध करवाएं। सुनिश्चित करें कि किसी भी हाल में इस कार्य में कोताही ना हो। जिला प्रशासन की ओर से जिला के 139 परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम अनिल कुमार यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रामसिंह बिशनोई, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, जिला परियोजना अधिकारी गीता सहारण, जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज व डीआईओ अमित लांबा आदि मौजूद रहे।

Koo App

’वियजी विश्व तिरंगा प्यारा’ गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। #Writer #FreedomFighter #Freedom #AKAM #AzadiKaAmritMahotsav #Delhi #DelhiGovt #Delhigram

View attached media content

- Delhi Government (@DelhiGovDigital) 10 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें