फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनएच-152 डी के पास बेमियादी धरना स्थगित करवाया

Wed, 20 Mar 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में एनएच-152 डी के पास धरनास्थल पर बोलते वक्ता। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसान आंदोलन के समर्थन में एनएच-152 डी के पास समसपुर की सीमा में शुरू किए गए धरने को जिले की खापों ने 19वें दिन स्थगित कर दिया है। हरियाणा सर्वखाप की 11 सदस्यीय समिति मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंची जिसमें दादरी जिले की खापों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। धरनास्थल पर मंथन के बाद धरने को स्थगित करने का एलान किया गया।
विज्ञापन


कई जिलों की खापों और विभिन्न संगठनों ने एक मंच पर आकर दो मार्च से एनएच-152 डी के पास बेमियादी धरना शुरू किया था। धरनास्थल पर कुछ बड़े आयोजन कर आगामी रूपरेखा भी तय की गई। करीब पांच दिन पहले ही खापों के पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया था।
मंगलवार को धरने की अध्यक्षता फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत सिंह, सांगवान खाप के सचिव नर सिंह डीपीई, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, पंचगामा चिड़िया खाप के प्रधान राजबीर शास्त्री, सतगामा खाप से जगबीर सिंह, रामअवतार रानीला, राजकुमार हड़ोदी, किसान नेता रणधीर कुंगड़ ने की। खाप फौगाट-19 के सचिव सुरेश फौगाट और प्रवक्ता शमशेर सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर सर्व हरियाणा सर्व खाप की ओर से चुनी हुई 11 सदस्यों की टीम भी पहुंची। इनमें फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत सिंह, सांगवान खाप के प्रवक्ता रणधीर घिकाड़ा, खंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश खंडेला, कुंडू खाप के प्रधान जयवीर कुंडू, दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया, सतरोल खाप के अध्यक्ष सतीश, जाटू खाप से रामकिशन, दलाल खाप के प्रधान सुरेंद्र दलाल, टिटोली धरन से उमेद फौगाट, रणधीर सिंह, बास टोल धरना समिति के प्रदीप शामिल रहे।
इस टीम ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के कारण आचार संहिता लागू हो गई है। इसलिए केंद्र सरकार से कोई बात या समझौता नहीं हो सकता। नई सरकार बनने तक खापों के संयुक्त धरनों को स्थगित कर दिया गया है।
- इन्होंने भी किया संबोधित
धरनास्थल पर मौजूद लोगों को दलबीर गांधी, देवेंद्र लीला समसपुर, रामअवतार, नर सिंह डीपीई और कांग्रेस नेता राजू मान ने भी संबोधित किया। राजू ने कहा कि सरकार किसानों की एमएसपी, बिजली बिल संशोधन, कर्जा माफी का किया हुआ वादा भूलकर किसानों के साथ मनमानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें