फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कराटे में जींद का दबदबा, कबड्डी में भिवानी, कैथल व पानीपत ने मारी बाजी

Wed, 26 Aug 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। तीन दिन तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने कबड्डी, कराटे और वुशु प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कराटे में जींद, कबड्डी में भिवानी कैथल व पानीपत ने मारी बाजी
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने अधिकारियों, टीम इंचार्जों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े सभी कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र की धरती दादरी में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

प्राचार्यों, शिक्षकों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय
एईओ प्रदीप सांगवान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, डीपीई, पीटीआई एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों से ही संभव होती है। उन्होंने कैप्टन जिले सिंह स्कूल, बरसाना के निदेशक जयपाल सांगवान और समस्त स्टाफ का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। एईईओ सुनील सांगवान ने प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, डीपीई एवं पीटीआई का आभार जताया।
विज्ञापन


दादरी ने तीनों आयु वर्गों में जीता कांस्य
एईओ प्रदीप सांगवान ने बताया कि कराटे के अंडर-14 बालक वर्ग में कुरुक्षेत्र ने प्रथम, जींद ने द्वितीय तथा चरखी दादरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में जींद प्रथम, कैथल द्वितीय और चरखी दादरी तृतीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 वर्ग में जींद ने प्रथम, भिवानी ने द्वितीय तथा चरखी दादरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कबड्डी में भिवानी, कैथल व पानीपत रहे अव्वल
कबड्डी के अंडर-14 बालक वर्ग में भिवानी ने प्रथम, झज्जर ने द्वितीय तथा रोहतक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में कैथल प्रथम, हिसार द्वितीय और भिवानी तृतीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में पानीपत ने प्रथम, महेंद्रगढ़ ने द्वितीय तथा सोनीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अधिकारियों व खेल शिक्षकों की रही उपस्थिति
समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुशील भारती, जिला परियोजना संयोजक अलका चौधरी, दादरी खंड शिक्षा अधिकारी संध्या सुमन, बौंद कलां खंड शिक्षा अधिकारी चित्रलेखा और जिला सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. सतीश साहू सहित अनेक शिक्षक, डीपीई, पीटीआई, टीम इंचार्ज, खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें