नगर परिषद ने वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के सामने अवैध ढंग से बनाए गए चबूतरे व शटर आदि तोड़े गए। इसके साथ ही सड़क पर रखा दुकानदारों का समान भी जब्त किया गया। इस दौरान दुकानदारों व अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों के बीच काफी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में नप टीम अतिक्रमण साफ कराने के बाद ही वापस लौटी। इस दौरान ईओ मनोज यादव व सचिव प्रशांत भी मौजूद रहे।
नगर परिषद की टीम ने वीरवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर के साथ टीम बाजारों में पहुंची । टीम ने लोहारू रोड पर विमानपत वाली में अतिक्रमण हटाया। दुकान व मकानों के सामने बने चबूतरे तोड़े। बाद में मंगल मार्केट से अतिक्रमण हटाया गया। इस मार्केट में फ्रीज व कूृलर की दुकानें ज्यादा संख्या में हैं। यहां दुकानों के बाहर रखे फ्रीज, कूलर व पंखे हटाए गए। सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया। जिसको लेकर दुकानदारों व नगर परिषद कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। नगर परिषद कर्मचारी दुकानों के सामने रखे सामान को ट्रैक्टर में लाद रहे थे तो दुकानदार इसका विरोध कर रहे थे। वैसे कई दुकानदारों ने अपना सामान खुद ही हटा लेने को भी कहा लेकिन कर्मचारियों ने काफी मात्रा में सामान ट्रैक्टर में रख लिया और उठा ले गए।
बाद में टीम ने शहर पुलिस थाने के सामने अतिक्रमण अभियान चलाया गया। यहां जेसीबी मशीन से दुकानों के शटर तोड़े गए। इस दौरान दुकानों के सामने रखे साइन बोर्ड व अन्य सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने जगह को खाली करवाया गया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कई देर तक बाजारों में लोगों की भीड़ बनी रही।
अतिक्रमण के संबंध में पूर्व में ही सूचना दे गई थी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तब जाकर नप ने ये कदम उठाया है। आम लोगों व दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करना चाहिए इससे असुविधा होती है।
-मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
..........................
फोटो-17
शहर के लोहारू रोड पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाते हुए ।
फोटो- 18
मंगल मार्केट में सामान जब्त करते समय दुकानदार व नगर परिषद कर्मचारियों के बीच बनी तनातनी।
फोटो-19
बाजारों में अतिक्रमण हटाते जेसीबी मशीन ।
=====