फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल लेखाकार की टेबल में ठेकेदार द्वारा कुछ नकदी रखने की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य अभियंात्रिक विभाग के कार्यालय में तैनात मंडल लेखाकार अनिल कुमार को उपायुक्त राजेश जोगपाल ने निलंबित कर दिया है। आरोपी पर एक ठेकेदार से रिश्वत लेने का आरोप है। विभाग के कार्यकारी अभियंता की संस्तुति पर ये कार्रवाई की गई है। निलंबन की कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अभियांत्रिक विभाग में तैनात मंडल लेखाकार अनिल कुमार एक ठेकेदार से बिल पास कराने को लेकर रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना की वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया था। जिसको संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने मंडल लेखाकार अनिल व ठेकेदार के बीच कार्यालय में बातचीत करने व लेखाकर की टेबल में ठेकेदार द्वारा कुछ नकदी रखे जाने की वीडियो उपायुक्त को भिजवाते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने मंडल लेखाकार अनिल कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने व उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें