फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों पर चली डीटीपी की जेसीबी

विज्ञापन
अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से तोड़ती जिला नगर योजनाकार विभाग का जेसीबी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिला योजनाकार विभाग की तरफ से लगातार दूसरे दिन बुधवार को दादरी-लोहारू रोड पर करीब 18 एकड़ भूमि में दो चारदीवारी व 83 अवैध निर्माण तोड़े गए हैं।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि दादरी शहर के लोहारू रोड व गांव भैरवी में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन का अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन से प्रमुख मार्ग के साथ गांव भैरवी में करीब 18 एकड़ भूमि में काटे जा रहे प्लॉट व सड़क के साथ लगती तीस मीटर की हरित पट्टी में दो चहारदीवारी और 83 नाजायज निर्माण कार्यों को तोड़ा गया। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहे। दादरी सदर थाना के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

नीलम शर्मा ने कहा कि आम नागरिक कहीं भी अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनियों में प्लॉट न खरीदें। इससे एक तो शहर का विकास बाधित होता है, दूसरे इन कालोनियों में मनमर्जी से रास्ते छोड़े जाते हैं और कालोनी का नक्शा तक पास नहीं होता। ऐसे स्थानों पर ना तो बिजली-पानी और ना ही सीवर लाइन की सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें