फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोविड मरीजों के 412 बेड खाली, ऑक्सीजन की खपत भी गिरकर एक एमटी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर का असर जिले में कम हो रहा है। कोरोना संक्रमित लगातार महामारी को मात देकर परिवार के पास लौट रहे हैं। मई में रिकॉर्ड 2897 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। इसके चलते जिले का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत पहुंच चुका है और कोविड मरीजों के 412 बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की दैनिक खपत भी अब ढ़ाई एमटी गिरकर एक एमटी (मीट्रिक टन) पहुंच चुकी है। शनिवार को जिले में एक संक्रमित की मौत हुई है जबकि 30 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

सात से 20 मई के बीच जिले में कोरोना पीक पर रहा। इस दौरान ऑक्सीजन की दैनिक खपत साढ़े तीन एमटी तक जा पहुंची गई है और कोविड संक्रमितों के सभी बेड भी भर गए थे। ऐसे में जिला प्रशासन को 500 बेड के अस्थायी अस्पताल के प्रबंध को लेकर रणनीति तैयार करनी पड़ गई थी। हालांकि अब के अगर हालातों पर बात करें तो स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। इस समय जिले में 221 कोरोना सक्रिय केस हैं। कोविड मरीजों के 412 बेड खाली हैं और 38 संक्रमित ही आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं। शनिवार को भी 64 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि अचीना निवासी 57 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
शनिवार को इन क्षेत्रों में मिले नए संक्रमित : शनिवार को दादरी शहर में तीन और लाडावास गांव में दो संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सांवड़, झिंझर, दगड़ोली, डोहकी, ऊण, रामपुरा, डोहका मौजी, झोझूकलां, रामबास, डांडमा, चिड़िया, बौंदखुर्द, कमोद, रूदड़ोल, बालरोड, रमालवास, पातुवास, महराणा, खातीवास, अचीना, गोपी और सांजरवास में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

मई में 2535 संक्रमित मिले, 85 ने तोड़ा दम : मई में कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में खूब कहर बरपाया। इस माह के रिकॉर्ड 2535 संक्रमित मिले हैं, जबकि 85 संक्रमितों की मौत हुई है। एक मई तक जिले में 2404 कोरोना संक्रमित मिले थे और इनमें से 1697 ने कोरोना को मात दी थी, जबकि 39 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। अब अगर 26 मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में संक्रमितों की संख्या 4939 हो गई है। इनमें से 4594 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। 26 मई तक जिले में 124 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
17 केंद्रों पर 1049 को लगाई कोरोना वैक्सीन : शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 17 केंद्रों पर वैक्सीनेशन कर 1049 लोगों को कवर किया। सिविल अस्पताल में 141, एमसीएस में 10, बौंदकलां में 30, रानीला में 99, अचीना में 30, सांवड़ में 130, झोझूकलां में 159, बलकरा में 21, संतोकपुरा में 30, मानकावास में 50, माई कलां में 10, गोपी में 107, बाढड़ा में 60, हड़ौदी में 52, कादमा और छपार में 60-60 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 12 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 40 ऑक्सीजन सिलिंडर : जिला कोविड नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को हाल ही में 12 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 40 ऑक्सीजन सिलिंडर मिले हैं। फिलहाल 38 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर आना बाकी है।
कोरोना संक्रमितों के लिए रिजर्व दो तिहाई से ज्यादा बेड इस समय खाली है, जबकि ऑक्सीजन की दैनिक खपत भी काफी कम हो गई। होम आइसोलेट संक्रमितों के घर भी डिमांड के अनुरूप ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाए जा रहे हैं। जिले में अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।
विज्ञापन

डॉ. गौरव भारद्वाज, जिला कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें