फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भगवान परशुराम सभागार का उद्घाटन आज, सांसद कार्तिकेय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 30 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्यामसर तालाब के समीप स्थित ब्राह्मण भवन परिसर में नवनिर्मित भगवान परशुराम सभागार का उद्घाटन समारोह 31 अगस्त को आयोजित होगा। इसके लिए नूतन ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शुक्रवार को सांवड़, सांजरवास, मिसरी, कमोद, डूडीवाला, बीजणा आदि सहित शहर के विभिन्न वार्ड वार्डों में पहुंचकर लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई। कोषाध्यक्ष मास्टर रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुनील सतपाल सांगवान करेंगे और आयोजन में शशिकांत भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ कोऑर्डिनेटर एचएसआईआईडीसी सुनील शर्मा डूडीवाला और भाजपा नेता राजेश शर्मा शिरकत करेंगे।
रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि भवन उद्घाटन प्रातः सवा ग्यारह बजे होगा। इसके उपरांत दोपहर सवा एक बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में मास्टर सज्जन, दिनेश कौशिक, दिनेश ठेकेदार, डॉ. अश्वनी, देवकीनंदन व भगवत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें