फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2.58 करोड़ से 8 गांवों में बनेंगे पशु औषधालय

Sat, 30 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिले के बाढड़ा खंड में जर्जर पड़ा पशु औषधालय भवन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में आठ गांवों में पशु औषधालयों का निर्माण होगा। इसके लिए पशुपालन विभाग मुख्यालय से 2 करोड़ 58 लाख छह हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इनके निर्माण से आसपास के गांवों में भी पशु चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। पशु औषधालयों का निर्माण होने से 5,000 पशुओं का उपचार कराना आसान होगा।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से पशु औषधालयों व अस्पतालों में सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। जिले में कई ऐसे पशु अस्पताल हैं जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं। भवन निर्माण की दिशा में सरकार काम कर रही है। सरकार की पिछली योजना में काफी अस्पताल भवनों की मरम्मत व नया रूप दिया गया था। जिले के पशु अस्पताल 45 साल पुराने हैं।

अब सरकार ने जिला में आठ पशु औषधालयों के भवन निर्माण के लिए मंजूरी दी है। इनके लिए बजट जारी कर दिया गया है। गांव बरसाना में 31.11 लाख की लागत से भवन का निर्माण होना है। इसी प्रकार, गांव घिकाड़ा में भी 31.11 लाख के बजट से भवन का निर्माण होगा। इस भवन के निर्माण के लिए ड्राइंग मुख्य ऑर्किटेक्ट चंडीगढ़ को भेजी गई है।
विज्ञापन

- पैंतावास कलां व बिगोवा की टेंडर प्रक्रिया की जा रही पूरी
गांव पैतावास कलां में 40.29 लाख के बजट से भवन का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर की तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी प्रकार गांव बिगोवा में औषधालय भवन का निर्माण 31.11 लाख के बजट से होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं।

- इन गांवों में भी बनने हैं पशु औषधालय
गांव झींझर में पशु औषधालय भवन निर्माण पर 31.11 लाख का बजट खर्च होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। गांव गोठड़ा में भी भवन निर्माण के लिए 31.11 लाख का बजट जारी किया गया है। इसकी पूरा खाका एवं प्रारूप चंडीगढ़ मुख्यालय भेज रखा है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। गांव कारीरूपा में भी 31.11 लाख के बजट से पशु औषधालय भवन का निर्माण होगा। इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी गई है। इसी प्रकार मांढ़ी केहर में भवन का निर्माण 31.11 लाख के बजट से होगा। इसके लिए प्रारूप एवं ड्राइंग मुख्यालय भेजी गई है।


सरकार पशु अस्पतालों की दशा सुधारने की दिशा में काम कर रही है। जल्द इन औषधालयों का निर्माण कार्य पूरा होगा। इससे पशुपालकों को चिकित्सा सुविधाएं सुगमता से मिलेंगी। पशु चिकित्सा सुविधाओं का दायर बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


-डॉ. जसवंत जून, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें