फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: योग दिवस पर राज्यमंत्री ने एक योगशाला का किया शुभारंभ, दो की रखी आधारशिला

Sat, 22 Jun 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कांहड़ा योगशाला का शुभारंभ करते राज्यमंत्री बिशंभर वाल्मीकि के साथ में मौजूद डीसी मनदीप कौर, एस
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा/बौंदकलां/झोझूकलां। नई अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि ने शिरकत की। राज्य मंत्री ने कांहड़ा गांव में तैयार की गई योगशाला का शुभारंभ किया जबकि मोरवाला व सांजरवास गांव में योगशाला की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय योग पद्धति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीयों के साथ साथ दुनियाभर में लोग भारतीय योग पद्धति का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने योग को प्रोत्साहन देने के लिए एक हजार से अधिक योगशालाएं तैयार की हैं। इसी कड़ी में दादरी जिले को तीन योगशालाओं की सौगात दी गई है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह का लाइव संदेश सुना।

राज्य मंत्री बिशंभर ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि अच्छा व स्वस्थ जीवन जीने का तरीका है। प्रतिदिन योग अभ्यास करने से हम स्वस्थ और निरोगी रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी मनदीप कौर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय योग पद्धति प्राचीन और प्रमाणित है। हमारे ऋषि -महात्माओं की हजारों वर्षों का तपस्या और साधना का परिणाम है। उन्होंने जिलावासियों को योग के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि बीमारियों से दूर रहने के लिए योग प्रतिदिन करें।


बाढड़ा में उपमंडल तो बौंदकलां में हुआ खंड स्तरीय कार्यक्रम

बाढड़ा में खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन मनदीप सिंह, बौंदकलां खंड में दादरी एसडीएम नवीन कुमार और झोझूकलां खंड में नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए योग अभ्यास किया।


जिलास्तरीय कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल, एसपी पूजा वशिष्ठ, एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, सीटीएम आशीष सांगवान, डीएओ डॉ. राकेश वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता श्यामलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें