चरखी दादरी। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा बुधवार को गांव भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज और गांव कारी आदू स्थित सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों व स्टॉफ को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर ठगी व डिजिटल अरेस्ट स्कैम के बढ़ते खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और सुरक्षा के उपाय बताए गए।
पीएसआई अंकित ने बताया कि साइबर ठग अब स्मार्टफोन, सोशल नेटवर्क और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारियां हथियाने में माहिर हो चुके हैं। डिजिटल अरेस्ट स्कैम में अपराधी झूठे पुलिस या सरकारी अधिकारियों का ढोंग कर व्यक्ति को गिरफ्तार कराने, आर्थिक दंड या बैंक विवरण मांगने की धमकी देते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक को न खोलने, ओटीपी अथवा बैंक डिटेल्स किसी किसी के साथ शेयर न करने की सलाह दी। युवाओं को डिजिटल दुनिया में सजग होना होगा। शुरुआती स्तर पर ही जोखिम पहचानने की क्षमता होनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत विश्वसनीय स्रोत से पुष्टि करें और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संवाद