फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रानीला में जनस्वास्थ्य विभाग ने दो दिन में काटे 60 अवैध पेयजल के कनेक्शन

विज्ञापन
गांव रानीला में जेसीबी से अवैध कनेक्शन उखाड़ते हुए टीम।
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव रानीला में अवैध कनेक्शनों पर जनस्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने दो दिन में 60 अवैध कनेक्शन काटे हैं जबकि अभियान अभी भी जारी है। विभाग के अधिकारियों की मानें, तो गांव में करीब 250 अवैध पेयजल कनेक्शन होने का अनुमान है और सभी को मुख्य पेयजल लाइन से हटाया जाएगा।
विज्ञापन






गौरतलब है कि मंगलवार रात को गांव रानीला में डीसी मुनीश शर्मा और एसपी अर्श वर्मा का रात्रि ठहराव था। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग अधिकारियों को इनके समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान गांव में अवैध कनेक्शन व पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया और डीसी को अवैध कनेक्शन की सूची भी दी।

इस आधार पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द समाधान कराने के आदेश दिए। वहीं, बुधवार को ही विभाग अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव रानीला पहुंचे और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को टीम ने 30 कनेक्शन काटे जबकि वीरवार को भी इतने ही कनेक्शन काटकर मुख्य लाइन सील की गई।
विज्ञापन


जांच में दो-दो कनेक्शन मिले, साइड लाइन में लेना होगा कनेक्शन

टीम जांच करने पहुंची तो घरों में दो-दो कनेक्शन मिले। इसके बाद टीम ने मुख्य लाइन में लगे कनेक्शन उखाड़ दिए और साइड कनेक्शन जारी रहने दिए। साथ ही जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं है वे विभाग के पास आवेदन कर अपना कनेक्शन ले सकेंगे। गांव में सभी लोगों को मुख्य लाइन के बजाय साइड लाइन में कनेक्शन दिया जाएगा। इससे सभी घरों में पानी पहुंच पाएगा और पानी की बर्बादी भी रूकेगी।

-

दो दिन से टीम रानीला में अवैध कनेक्शन हटा रही है और अब तक 60 कनेक्शन उखाड़े गए हैं। जांच में भी हर घर में दो-दो कनेक्शन मिले हैं। अब जिन लोगों को कनेक्शन लेना होगा वह कार्यालय में आकर कनेक्शन ले सकेगा। फिलहाल गांव में 250 अवैध कनेक्शन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


- मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें