फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नवविवाहित के खाने में धोखे से गोलियां डालकर ससुराल पक्ष के लोगों ने करवाया गर्भपात

Fri, 30 Jun 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक नवविवाहिता के खाने में गोलियां डालकर धोखे से गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता महिला ने इसका आरोप पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। उसका कहना है कि गर्भ में दो माह 5 दिन का भ्रूण था और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बताए बिना ये घिनौना कृत्य कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने पति समेत 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 311 और 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कनीना थाने में दी शिकायत में मूलरूप से कनीना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल माह में मूलरूप से गांव बिगोवा निवासी और पिछले करीब 20 साल से दादरी में रह रहे एक युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके से मिला उसका सारा सामान बेच दिया। इतना ही नहीं महिला ने बताया कि उसके गर्भ में दो माह और पांच दिन का भ्रूण था, जिसे गर्भ में ही ससुराल पक्ष के लोगों ने मार दिया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि गर्भपात करवाने के बाद उसका पति उसे मायके छोड़ आया। उसने बताया कि गर्भपात के कृत्य में उसका पति, ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य लोग शामिल है। कनीना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए दादरी सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया। अब दादरी पुलिस इस मामले की जांच करेगी। फिलहाल इस संबंध में पति समेत 5 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें