फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई, दुकान पर तीन लोगों को शराब पिलाते मिला संचालक

Fri, 30 Jun 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दुकान पर कार्रवाई के लिए पहुंचा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुराना सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित एक दुकान पर वीरवार देर शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। इस दौरान दुकान संचालक तीन लोगों को यहां बैठाकर शराब पिलाते मिला। टीम के समक्ष दुकान संचालक इसका लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 5 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि शहर की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में ठेका के समीप स्थित एक दुकान में लोगों को आबकारी विभाग से अनुमति व परमिट लिए बिना शराब पिलाई जाती है। दुकान संचालक कई दिनों से ऐसा कर रहे है। इस पर वीरवार देर शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने उक्त दुकान पर दबिश दी। टीम जब वहां पहुंची तो दुकान संचालक और तीन लोग हाजिर मिले। दुकान के अंदर बैठे तीनों लोग शराब का सेवन करते मिले।
टीम ने दुकान संचालक से लाइसेंस मांगा तो वो पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान संचालक चंपापुरी निवासी सुखचैन और वहां शराब पी रहे झज्जर जिले के सेहलंगा निवासी राजीव, राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ निवासी देवेंद्र और रावलधी निवासी कर्मजीत को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें