फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 7.39 करोड़ से स्वास्थ्य सेवाओं की सुधरेगी सेहत

Wed, 14 Aug 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास बोर्ड। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। 7.39 करोड़ से स्वास्थ्य विभाग जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत सुधारने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को नौ उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनाने की आधारशिला रखी गई है। नौ भवनों के निर्माण पर 6.39 करोड़ रुपये लागत आएगी। एक साल के अंदर भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं, दो सीएचसी यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएचयू का लाभ मरीजों को दिया जाना है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के 19 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनने हैं। इसके लिए सरकार ने दो माह पहले 11.16 करोड़ का बजट जारी किया था। उपस्वास्थ्य केंद्रों के इन भवनों का निर्माण पंचायती राज विभाग की ओर से करवाया जाना है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनमें से नौ उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का शिलान्यास किया। इनके निर्माण पर 6.39 करोड़ रुपये लागत आएगी। सबसे अधिक लागत 78.1 करोड़ मौड़ी गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण पर आएगी। छह उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनने का लाभ करीब 20 हजार लोगों को मिलेगा।
इसके अलावा बौंदकलां और झोझूकलां स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) बनाई जाएंगी। दोनों केंद्रों पर इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। इससे यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। दोनों सीएचसी मेें बीपीएचयू बनने से मरीजों को काफी फायदा होगा। दोनों केंद्रों की दैनिक ओपीडी करीब 250 रहती है। बीपीएचयू स्थापित करने पर एक करोड़ रुपये लागत आएगी। दोनों जगह 50-50 लाख खर्च होंगे। यहां तैनात स्टाफ से भी मरीज उपचार करवा सकेंगे जबकि आपातकालीन केस में भी सीएचसी स्टाफ को बीपीएचयू स्टाफ का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


- कहीं चौपाल में तो कहीं घर में बैठकर उपचार कर रही टीम
जिले के 25 उपस्वास्थ्य केंद्राें के भवन लंबे समय से जर्जर हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इन भवनों में बैठकर मरीजों का उपचार नहीं कर पा रहे हैं। किसी गांव में चौपाल के अंदर तो किसी में ग्रामीणों के घर बैठकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मरीजों का उपचार करते हैं।

किस गांव में कितनी लागत से बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र भवन
घसौला में 73.52 लाख से, मकड़ाना में 68.10 लाख से, मौड़ी में 78.11 लाख से, चांगरोड में 67.31 लाख से, सांजरवास में 73.52 लाख से, फतेहगढ़ में 66.50 लाख से, बिगोवा में 74.23 लाख से, रावलधी में 66.41 लाख से व बास गांव में 71.66 लाख से उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनाए जाएंगे।

- इन गांवों में भी बनने हैं नए भवन
उपरोक्त नौ गांवों के अलावा चंदेनी में 63.11 लाख, ऊण में 60.24 लाख, कलियाणा में 60.73 लाख, मिसरी में 62.52 लाख, लोहरवाड़ा में 55.86 लाख, मोरवाला में 63.64 लाख और गांव रासीवास में 54.63 लाख राशि से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होना है।


नौ उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन का शिलान्यास मंगलवार को किया गया है जबकि झोझूकलां और बौंदकलां सीएचसी में एक करोड़ से बीपीएचयू स्थापित की जाएगी। इससे वहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और मरीजों को लाभ मिलेगा। -डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें