फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला थाने के निरीक्षण के दाैरान आईजी को व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस की ओर से बरामद किए गए मादक पदार्थ का वजन करवाकर देखते आईजी वाई पूर्ण कुमार व मौजूद पुलिस
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक रेंज पुलिस महानिरीक्षक वाई पूर्ण कुमार ने शुक्रवार को दादरी महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने थाने के मालखाना को चेक किया जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पकड़े गए नशीले पदार्थों व रिकॉर्ड की जांच करते हुए जल्द से जल्द इसका निस्तारण करने के दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने थाने में सीसीटीएनएस व कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। थाना परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। महिला थाने का रिकाॅर्ड दुरुस्त व संतोषजनक पाया गया। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को नियंत्रित करने व महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें