फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने मांगें नहीं मानी तो नंबरदार मनाएंगे काली दिवाली : जिले सिंह

विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी में आयोजित रोष पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह चाहार।
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे की अनाज मंडी में भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के नंबरदारों ने पंचायत आयोजित कर सरकार की नंबरदार विरोधी नीतियों की निंदा की। नंबरदारों ने इस बार काली दिवाली मनाने का फैसला लिया है। नंबरदारों ने सरकारी कामकाज व कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। इस दौरान पांच नवंबर को टोहाना में रोष सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अनाज मंडी में जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह हंसावास की अध्यक्षता में आयोजित नंबरदार रोष पंचायत को संबोधित करते हुए हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह चाहर ने कहा कि प्रदेश सरकार नंबरदारों के पद खत्म करने जा रही है। सरकार बार-बार उनसे वादा करती है और बाद में मुकर जाती है। प्रदेश सरकार 75 वर्ष से अधिक आयु के नंबरदारों को पदमुक्त कर रही है। इसे लेकर जल्द ही राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू किए जाऐंगे। इस दौरान सरकार का विरोध करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान पंचायत में मानबीर श्योराण काकड़ौली को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर दादरी जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह हंसावास, नंबरदार एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष धर्मबीर कुंगड़, महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष कैप्टन रघबीर सिंह, भिवानी जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह, लोहारू तहसील प्रधान राजपाल सिंह, रामभगत, रामकुमार गोपालवास, गजे सिंह नंबरदार, ओमकार, विनोद, अतर सिंह लोहारू, ईश्वर बरालु, सत्यप्रकाश रामबास, रामचंद्र गोपी, बलबीर भांडवा, हरि सिंह बाढड़ा, मुरारीलाल शर्मा भिवानी, देवव्रत डोहकी, रमेश अटेली मंडी, सज्जन सिंह बेरला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें