जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में मतदाता जागरूकता मुहिम के तहत आयोजित की गईं गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मतदाता जागरूकता मुहिम के तहत समसपुर राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर 5 अक्तूबर को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।
स्वीप टीम के सदस्य अनिल फोगाट ने बताया कि देश में 1951-52 में जब संचार और यातायात के संसाधनों का अभाव था तो करीब 47 प्रतिशत लोग मतदान करते थे। आज संसाधनों में बढ़ोतरी के हिसाब से मतदान नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक मतदाता को बिना किसी लोभ के 5 अक्तूबर को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए।
अनिल फोगाट ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय डोहकी व रामपुरा में भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर विरेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, अली, गौरव, अजय व नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
फोटो 27
मानव शृंखला बनाकर मतदान का संदेश देते समसपुर राजकीय स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान